उदयपुर एडवोकेट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

 | 
Udaipur bar association Sports

 

Udaipur Times, Sports News: बार एसोसिएशन उदयपुर की ओर से आयोजित APL-2026 (एडवोकेट प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह 11 अक्टूबर 2026 को एमबी-ए क्रिकेट ग्राउंड, उदयपुर में उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नाकोड़ा-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नारायणम-11 को 4 विकेट से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान अधिवक्ताओं में खेल के प्रति उत्साह, आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता का विशेष माहौल देखने को मिला।

फाइनल मुकाबले में नाकोड़ा-11 की शानदार जीत

बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने बताया कि फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नारायणम-11 की टीम 14.2 ओवर में 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाकोड़ा-11 ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

नाकोड़ा-11 के चेतन नागदा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 2.2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें *मैन ऑफ द मैच* चुना गया। चेतन नागदा की शानदार पारी फाइनल मुकाबले का मुख्य आकर्षण रही।

बार एसोसिएशन उदयपुर के महासचिव लोकेश गुर्जर ने बताया कि समापन समारोह में पंजाब एवं चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के न्यायमूर्ति कुलदीप माथुर,  उदयपुर विधायक तारा चंद जैन, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के अतिरिक्त महाधिवक्ता डॉ. प्रवीण खंडेलवाल तथा बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य रतन सिंह राव की गरिमामय उपस्थिति रही।

समारोह में अतिथियों का उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। विजेता टीम नाकोड़ा-11 को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने खेल गतिविधियों को अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय, अनुशासन और भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

संयोजक एवं सह-संयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका

APL-2026 क्रिकेट प्रतियोगिता की संयोजक वंदना शर्मा उदावत तथा सह-संयोजक भरत कुमार वैष्णव एवं विक्रम सिंह चौहान ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं से लेकर फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह तक आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के प्रयास किए गए।

टीम मेंटर्स एवं विशेष सहयोगकर्ताओं का योगदान

प्रतियोगिता में टीम मेंटर्स ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। टीम मेंटर्स में गिरधारी लाल शर्मा, हर्षवर्धन जैन, राकेश मोगरा, जितेंद्र जैन, रामलाल जाट, वंदना उदावत, कमलेश दाणी तथा उदयसिंह देवड़ा शामिल रहे। विशेष सहयोगकर्ताओं के रूप में कमलेश दाणी, वन्दना उदावत निर्मल कुमार पण्डित, पन्नालाल मारू, हनुमान प्रसाद शर्मा, अनिल पुणमिया एवं सोहन डांगी के योगदान की सराहना की गई।

आयोजन से जुड़े सभी मेंटर्स, सहयोगकर्ताओं, कमेटी सदस्यों एवं प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बार एसोसिएशन उदयपुर की ओर से यशवंत पालीवाल का क्रिकेट के प्रति एवं सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया गया।

आयोजन में बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यकारिणी में अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी तथा पुस्तकालय सचिव विनोद औदिच्य सहवृत सदस्यों में भानु भटनागर, प्रेम सिंह पंवार, अब्दुल हनीफ, सुनील शर्मा, दिनेश चंद्र मेघवाल, अरुणपाल सिंह चुंडावत, कांता नागदा, ऋतु सारस्वत, प्रीति बापना एवं वैशाली राठौड़ ने भी संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता निभाई।

बार एसोसिएशन उदयपुर की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, विशेष सहयोगकर्ताओं, टीम मेंटर्स, कप्तानों, खिलाड़ियों, प्रतिभागियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की भावना व्यक्त की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News