उदयपुर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा देने के लिए सीएम ने उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

इससे पूर्व सीएम ने एक माह पहले कलेक्टर को पत्र लिखकर 145 बीघा ज़मीन चिन्हित करने का कहा। 

 | 
Udaipur Kolkata First Direct Flight Begins 6 November Udaipur Mahrana Pratap Airport Dabok Udaipur Nandita Bhatt

डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार उदयपुर एयरपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के सभी मापदंड पूरे करता है। कार्गो वेटिंग पहले से है, नाइट लेंडिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इमिग्रेशन टीम भी दौरा कर चुकी है। इससे पूर्व सीएम ने एक माह पहले कलेक्टर को पत्र लिखकर 145 बीघा ज़मीन चिन्हित करने का कहा। 

पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात उदयपुर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिलने से न सिर्फ पर्यटन व्यवसाय को पंख लगेंगे बल्कि यहाँ के उन लोगो को भी फायदा होगा जो की विदेशो में कार्यरत है। उल्लेखनीय है की मेवाड़ वागड़ से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशो से लेकर यूरोप, अमेरिका तक रोज़गार के लिए आते जाते रहते है। 

उदयपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दर्जा देने के लिए यहाँ के बाशिंदो के साथ साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद अर्जुन मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी मांग करते आ रहे है। हालाँकि केंद्र सरकार में उदयपुर से कोई मंत्री नहीं है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत खुद इसकी पैरवी कर रहे है।      

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News