ज़िला सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर बेंच प्रेस प्रतियोगिता संपन्न

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों का हुआ सम्मान

 | 

उदयपुर 15 सितंबर 2025। ज़िला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में लव कुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर ज़िला सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर बेंच प्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई l 

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सचिव दिनेश श्रीमाली थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला खेल अधिकारी महेश पालीवाल ने की l विशिष्ट अतिथि भाजपा के युवा नेता नीरज सामर, ज़िला तीरंदाजी संघ के सचिव गिरधारी सिंह चौहान, पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू, महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल थी l 

कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी ने किया l प्रारम्भ में सभी अतिथियों का उपरणा पहनाकर स्वागत किया l प्रतियोगिता में सीनियर स्ट्रांगमेन विशाल प्रजापत, जूनियर स्ट्रांगमेंन जयेश कामोया, सब जूनियर स्ट्रांग बॉय रूपेश बरांडा बने l जबकि सीनियर स्ट्रांग वूमेन भाग्यश्री एवं जूनियर स्ट्रांग वूमेन कीर्ति चौहान बनी l  

ज़िला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि पुरुष सीनियर वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव साहू ने स्वर्ण, मोहित भट्ट ने रजत पदक जीता l 66 किलोग्राम भार वर्ग में जयेश कामोया ने स्वर्ण, यश कलाल ने रजत व तुषार डोडेजा ने कांस्य पदक जीता l 74 किलोग्राम वर्ग में दिव्यांश सोनी ने स्वर्ण,  सोहन नलवाया ने रजत, राहुल सिंह भाटी ने कांस्य पदक जीता l 83 किलोग्राम भार में मोक्ष प्रताप सिंह ने स्वर्ण जीता l 93 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल प्रजापत ने स्वर्ण, विक्रम नैनानी ने रजत पदक जीता l 

सीनियर महिला वर्ग में 52  किलोग्राम भार वर्ग में मोगरा निर्वान, 57 किलोग्राम में नीतू धौलपुरिया, 69 किलोग्राम में कशिश सिसोदिया, 76  किलोग्राम भार वर्ग में भाग्यश्री, 84 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची खूबचंदानी, 84  किलो से अधिक बार वर्ग में दिशा सिसोदिया ने स्वर्ण पदक जीता l 

जूनियर पुरुष वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज चौरसिया प्रथम, हिमांशु नागदा द्वितीय व युवराज सिंह तृतीय स्थान पर रहे l 59 किलोग्राम वर्ग में सौरभ मेंसी प्रथम, 66  किलोग्राम भार वर्ग में जयेश कामोया प्रथम, यश कलाल द्वितीय एवं हर्ष कुमावत तृतीय स्थान पर रहे l 74 किलोग्राम भार वर्ग में यत्न शर्मा प्रथम, कुशल माली द्वितीय स्थान पर रहे l 83 किलोग्राम वर्ग में दिलावर सिंह प्रथम, मोक्ष प्रताप सिंह द्वितीय एवं आर्यन पांडे तृतीय स्थान पर रहे l 93 किलोग्राम में विशाल प्रजापत प्रथम, पवित्र कुमावत द्वितीय एवं विक्रम तृतीय स्थान पर रहे l 105 किलोग्राम भार वर्ग में चंद्रशेखर सेन प्रथम, हाशमी जैथरा दुसरे स्थान पर रहे l 

जूनियर महिला वर्ग में 43 किलोग्राम भार वर्ग में वर्षा खोखावत प्रथम, 47 किलोग्राम में रिया मोची प्रथम, 52 किलोग्राम भार वर्ग में कीर्ति चौहान प्रथम, 69 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश सिसोदिया प्रथम स्थान पर रही l 

सब जूनियर बालक वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में जयेश भोई प्रथम, युवराज चौरसिया दुसरे एवं दीपेश सोलंकी तृतीय स्थान पर रहे l 59 किलोग्राम भार वर्ग में रूपेश बरांडा प्रथम, कुणाल प्रजापत द्वितीय, प्रिंस भोई तीसरे स्थान पर रहे l 66 किलोग्राम में भार वर्ग में गर्वित पटेल प्रथम, 74 किलोग्राम भार में यत्न शर्मा प्रथम, रद्यांश नागदा द्वितीय एवं चिराग तेली तृतीय स्थान पर रहे l 83 किलोग्राम भार वर्ग में चिराग हासिजा प्रथम, धीरज गुर्जर द्वितीय स्थान पर रहे l 93 किलोग्राम भार वर्ग में पवित्र कुमावत प्रथम, 105 किलोग्राम भार वर्ग में हाशमी प्रथम स्थान पर रहे l 

सब जूनियर बालिका वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिका प्रथम, 52 किलोग्राम भार वर्ग में कीर्ति चौहान प्रथम, 63 किलोग्राम भार वर्ग में माही मीणा प्रथम स्थान पर रही l इसी तरह मास्टर प्रतियोगिता में 74 किलोग्राम मास्टर वन में सोहन नलवाया प्रथम, 74 किलोग्राम मास्टर फोर में हरीश चावला प्रथम, 83  किलोग्राम मास्टर फोर में ओम सिंह चौहान प्रथम, 93 किलोग्राम मास्टर वन में विजय कुमार हसीजा प्रथम, राजेंद्र शर्मा द्वितीय, 105 किलोग्राम मास्टर वन में निलेश सोलंकी प्रथम स्थान पर रहे l 

इस अवसर पर हाल ही में कर्नाटक में संम्पन हुई राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों का जिला संघ द्वारा सम्मान किया गया l जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता गौरव साहू, नीलम डांगी, युद्धवीर सिंह राठौर, मानसी रावत का सम्मान किया गया l साथ ही राजस्थान पुरुष टीम के कोच विनोद साहू एवं महिला टीम कोच माला सुखवाल का भी सम्मान किया गया l उक्त प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर टीम का चयन किया जाएगा l चयनित टीम 18 से 19  सितंबर तक कोटा में आयोजित होने वाली तीसवी राजस्थान राज्य बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भाग लेगी l

#Udaipur #Rajasthan #BenchPress #Powerlifting #StrengthSports #UdaipurSports #FitnessIndia #UdaipurTimes

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal