उदयपुर ने बेंचप्रेस में 8 स्वर्ण सहित 14 पदक जीते

30वी राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर इक्वियुपड बेंच प्रेस प्रतियोगिता
 | 

उदयपुर 20 सितंबर 2025 । कोटा के राधिका गार्डन रिसोर्ट में संपन्न हुई 30वी राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर इक्वियुपड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने आठ स्वर्ण, पांच रजत व एक कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीते l

ज़िला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि सीनियर वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में उदयपुर के गौरव साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 125 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l 76 किलो सीनियर वर्ग में भाग्यश्री ने स्वर्ण पदक, 52 किलो सब जूनियर वर्ग में कीर्ति चौहान ने स्वर्ण पदक जीता l 

मास्टर वर्ग में 74 किलो मास्टर टू में राहिल अहमद ने स्वर्ण, 83 किलो मास्टर फॉर में ओम सिंह चौहान ने स्वर्ण, 74 किलो मास्टर वन में सूरज ने स्वर्ण, 93 किलो मास्टर वन में विजय कुमार हासिजा ने स्वर्ण एवं 74 किलो मास्टर फॉर में हरीश चावला ने स्वर्ण पदक जीता l

66 किलो जूनियर भार वर्ग में जयेश कामोया ने रजत पदक, 83 किलोग्राम जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विशाल प्रजापत ने रजत पदक, 52 किलो जूनियर वर्ग में कीर्ति चौहान ने रजत एवं 74 किलो मास्टर टू में सोहन नलवाया ने रजत पदक जीता l 59 किलो सीनियर भार वर्ग में मोहित भट्ट ने कांस्य पदक जीता l 63 किलो सब जूनियर वर्ग में माही मीणा ने भी अच्छा प्रदर्शन कर चोथा स्थान प्राप्त किया l इस तरह उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीते l 

विजेता खिलाडियों को कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिडला ,कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा , पुलिस उप अधीक्षक राजेश टेलर , पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू ने पदक पहनाकर सम्मानित किया l

टीम के आज उदयपुर पहुँचने पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेन्द्र साहू, उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के सचिव जालम चंद जैन, पूर्व खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, महाराणा प्रताप पुरस्कार प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी माला सुखवाल, चंद्रेश सोनी, दिव्यांश सोनी, राजकुमारी यादव सहित कई खिलाडियों ने पदक विजेता खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी है l 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal