नेशनल पेंसेक सिलाट में उदयपुर के भावीन अनेजा को कांस्य पदक

देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता

 | 

उदयपुर 6 फ़रवरी 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित तीसरी ऑल इंडिया नेशनल पेंसेक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में उदयपुर के खिलाड़ी भावीन अनेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर केटेगरी के अंडर 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर उदयपुर पेंसेक सिलाट एसोसिएशन के सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भावीन अनेजा की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भावीन को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी के लिए बल्कि उदयपुर और पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।

एसोसिएशन की ओर से भावीन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और आशा जताई गई कि वे आगे भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal