राष्ट्रीय खेलों में उदयपुर के बॉक्सर प्रियदर्शी को कांस्य पदक

प्रियदर्शी के अलावा राजस्थान के सुमित पुनिया व नेहा ने राज्य के लिए कांस्य पदक प्राप्त किए

 | 
boxer priyadrashi

उदयपुर 11 नवंबर 2023 । गोवा में आयोजित हुए 37वे राष्ट्रीय खेलों में उदयपुर के मुक्केबाज़ प्रियदर्शी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

राज्य क्रीड़ा परिषद के मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया 71 किलो भार वर्ग पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा। प्रियदर्शी के अलावा राजस्थान के सुमित पुनिया व नेहा ने राज्य के लिए कांस्य पदक प्राप्त किए। टीम के प्रशिक्षक स्वयं नरपत सिंह चुण्डावत थे। 

प्रियदर्शी के इस शानदार प्रदर्शन पर श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला मे उनका स्वागत किया गया। फतह सिंह राठौड़, महाराणा प्रताप खेल गांव के खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, खेल अधिकारी अजित जैन, जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी, जगदीश पानेरी, स्विमिंग कोच महेश पालीवाल, बास्केटबॉल कोच अशोक चौधरी, जिम्नास्टिक कोच अर्जुन सिंह राठौड़, जुडो कोच हिमांशु राजौरा, जिला मुक्केबाज़ी संघ के समस्त सदस्यों समर फतह सिंह, सिद्धार्थ सोनी, हेमंत चौबीसा, नमन शर्मा, चेतन सिंह पंवार, आमिल अली, उदयपुर के समस्त मुक्केबाजों, जिला मुक्केबाज़ी संघ के अन्य पदाधिकारियों, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News