उदयपुर के मुक्केबाज़ों ने 2 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते

दक्ष राज और कार्तिकेय बने विजेता
 | 
Udaipur Boxers

उदयपुर 9 अक्टूबर 2024। हाल ही मे जोधपुर में सम्पन्न हुई  68 वी राजस्थान राज्य स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के बॉक्सर्स ने 2 स्वर्ण सहित 3 रजत व 2 कांस्य पदक प्राप्त किए। 

राजस्थान क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि अंडर 19 में कार्तिकेय सिंह चौहान ने फाइनल में भरतपुर के बॉक्सर को हराकर विजेता बने। वंही अंडर 17 वर्ग में दक्षराज सिंह सांखला जोधपुर के बॉक्सर के हराकर चैंपियन बने। 

इन दोनों के अलावा अंडर 19 में जयदीप सोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया उन्हें फाइनल में मात्र 1 अंक  से हार का सामना करना पड़ा व उपविजेता बने, वारिस अली ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 19 वर्ग के गर्ल्स में गुनगुन दया रमानी ने रजत व अंडर 17 में एंजेल जैन ने रजत व कार्तिक दमानी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 

सभी मुक्केबाजों का उदयपुर आने पर श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में स्वागत किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News