राज्य तैराकी में 26 पदकों के साथ उदयपुर चैंपियन

प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खि़ताब हर्षदित्य सिंह राणावत के नाम रहा

 | 
Swimming champion

उदयपुर 27 सितंबर 2024। हाल ही जयपुर में संपन्न 68वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 8 रजत व 8 काँस्य पदक जीतकर बालक वर्ग में ग्रुप चैंपियनशिप हासिल की। 

इस प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खि़ताब हर्षदित्य सिंह राणावत के नाम रहा। 4 स्वर्ण पदको के साथ हर्षदित्य सिंह व्यक्तिगत चैंपियन रहे।

प्रतियोगिता के दल प्रशिक्षक संदीप सोनी ने बताया कि बालक वर्ग में आर्यावर्धन सिंह, हर्षदित्य सिंह, विहान व्यास, किंशुक पोरवाल, सौरभ कुमावत, ग्रन्थ सोनी, मंथन, व्योम उपाध्याय ने अपनी अपनी इवेंट्स में पदक हासिल किये।  बालिका वर्ग में अंशिका धाकड़, आलिआ, अनन्या व नंदिनी सिंह ने पदक जीते। 

इस शानदार उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी ननिहाल सिंह, जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, अरविन्द सिंह राव, पीयूष सुखवाल, अनिल कुमावत, युगल किशोर, सभी शारीरिक शिक्षकों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनायें प्रेषित की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News