राज्य स्तरीय सिविल सेवा खेल में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन
उदयपुर 24 जनवरी 2026। कोटा ज़िले में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित 6वीं राजस्थान राज्य अन्तरज़िला सिविल सेवा टेनिस, 8वीं बेडमिंटन एवं 4वीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर ज़िले की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ज़िले का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में उदयपुर ज़िले की बेडमिंटन महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। टीम की कप्तानी डॉ. कोमल सिंह सोलंकी (प्रवर्तन निरीक्षक) ने की। टीम में जान्हवी राठौड़ (विशेष शिक्षक एल-1), पूजा कुमारी प्रसाद (शारीरिक शिक्षक), आकांक्षा खण्डेल (शारीरिक शिक्षा) शामिल रहीं।
इसी प्रकार टेबल टेनिस पुरुष टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम के कप्तान देवेन्द्र सिंह सारंगदेवोत (शारीरिक शिक्षक) रहे। टीम में रविन्द्र सिंह शेखावत (अध्यापक), संजय शर्मा (समूह अनुदेशक), लक्ष्मण सिंह चौहान (अध्यापक), डॉ. नागेन्द्र सिंह (एसओ), ओमप्रकाश चौधरी (अध्यापक), गजेन्द्र सिंह चौहान (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) शामिल थे, जबकि टीम मैनेजर की भूमिका गजेन्द्र सिंह चौहान ने निभाई।
ज़िला कलक्टर कार्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि उदयपुर दल के लौटने पर विजेता ट्रॉफी ज़िला कलक्टर नमित मेहता तथा अतिरिक्त ज़िला कलक्टर प्रशासन एवं अतिरिक्त ज़िला कलक्टर शहर को सौंपकर सम्मानित किया गया।
#Udaipur #Rajasthan #CivilServiceGames #BadmintonWomen #TableTennisMen #UdaipurSports #RajasthanSports #SportsAchievements #DistrictPride #UdaipurNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
