उदयपुर क्लासिक पावर लिफ्टिंग टीम घोषित


उदयपुर क्लासिक पावर लिफ्टिंग टीम घोषित

4-5 दिसंबर गुरु गोविंद सिंह स्कूल सभागार में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर ,जूनियर, सब-जूनियर एवं मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

 
Udaipur boy wins gold in National Powerlifting championship

उदयपुर 2 दिसंबर 2021 ।  जिला पावरलिफ्टिंग संघ एवं राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 4 से 5 दिसंबर 2021 तक गुरु गोविंद सिंह स्कूल सभागार में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर ,जूनियर, सब-जूनियर एवं मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उदयपुर जिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग टीम की आज घोषणा कर दी गई l 

टीम का नेतृत्व सीनियर वर्ग में कमलेश गुर्जर करेंगे जबकि सीनियर महिला वर्ग में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी राजकुमारी यादव कप्तान होगी l जूनियर वर्ग के कप्तान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू होंगे l जूनियर महिला टीम की कप्तान प्राची सोनी होगी l सब-जूनियर वर्ग के कप्तान जयेश कामोया होंगे एवं सब-जूनियर महिला टीम की कप्तान माही चौहान होगी l 

यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि उदयपुर टीम इस प्रकार है

सीनियर वर्ग -  कमलेश गुर्जर (कप्तान), गौरव साहू, गोविंद सिंह, हिमांशु खोखावत, हर्ष सुहालका, संदीप सोनी, सुनील कुमावत, संजू गाडोलिया, कुणाल किशोर श्रीवास्तव l 

जूनियर पुरुष वर्ग -  गौरव साहू (कप्तान), यश चौहान, चंद्रभान सिंह झाला, संजय सोनी, विश्वजीत सिंह, हर्षवर्धन सिंह, युद्धवीर सिंह, मनन वत्स, मृगांक पालीवाल, दीपक डांगी l 

सब-जूनियर पुरुष वर्ग - जयेश कामोया (कप्तान), ध्रुव नागदा, विनय सोनी, स्वप्निल यादव, मननवीर सिंह, करण नागदा, शैलेश कुमावत, रजत गुप्ता, रूद्र तोषनीवाल, नीलेश नागदा l 

सीनियर महिला वर्ग - राजकुमारी यादव (कप्तान), माही चौहान ,सरोज चौधरी, मोनिका नामदेव, पायल नलवाया, नैंसी सोलंकी, ब्रह्मपाल छाबड़ा, सोनिया पालीवाल l 

जूनियर महिला वर्ग -  प्राची सोनी (कप्तान), पूजा धाकड़, सरोज चौधरी, सोनिया पालीवाल, मिताली श्रीमाली l 

सब-जूनियर महिला वर्ग - माही चौहान (कप्तान), हर्षिता ,कीर्ति चौहान, हंशिका कामोया, प्रियंका भाटी, गजल जैन, कविता भाटी ,श्रेया सिंह, प्रियंका माली l 

मास्टर वर्ग - अनिल सैनी, नागेन्द्र सिंह, सोहन लाल नलवाया, हरीश चावला, प्रदीप सिंह झाला l 

टीम मैनेजर विनोद साहू व प्रशिक्षक भुपेन्द्र व्यास होंगे l 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal