स्ट्रांग मेन ऑफ़ उदयपुर-जूनियर में गौरव साहू जबकि सीनियर में हिमांशु खोखावत


स्ट्रांग मेन ऑफ़ उदयपुर-जूनियर में गौरव साहू जबकि सीनियर में हिमांशु खोखावत  

12वीं उदयपुर जिला सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

 
powerlifting

उदयपुर 23 मार्च 2024। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में 12वीं उदयपुर जिला सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता लवकुश इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुई I 

प्रतियोगिता में जूनियर स्ट्रांग मेन ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब उदयपुर के युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने जीता जबकि सीनियर स्ट्रांग मैन हिमांशु खोखावत रहे I वही सीनियर स्ट्रांग वूमेन का ख़िताब प्राची सोनी एवं जूनियर स्ट्रांग वूमेन का ख़िताब माही चौहान ने जीता I  

यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद आयोजित हुए पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर की पूर्व जिला कलेक्टर एवं कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी तारा चंद मीणा थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने की, विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू , विकास कच्छारा थे, कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश सोनी ने किया I धन्यवाद की रस्म कमलेश शर्मा ने अदा की I प्रारंभ में अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया I

जिला संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

सीनियर पुरुष वर्ग 59 किलो भार वर्ग में गौरव साहू ने स्वर्ण पदक, ध्रुव प्रकाश नागदा ने रजत पदक व राहुल सिंह भाटी ने कांस्य पदक जीताI 66 किलोग्राम भार वर्ग में विनय सोनी ने स्वर्ण पदक जीताI 74 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु खोखावत ने स्वर्ण पदक, जयेश कामोया ने रजत पदक, अजय सिंह राणावत ने कांस्य पदक जीताI 83 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान पुलिस के विनोद कुमार ने स्वर्ण पदक, धीरज गुर्जर ने रजत पदक जीता I 93 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप सोनी ने स्वर्ण पदक, भूपेंद्र मेघवाल ने रजत पदक जीता I

सीनियर महिला वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी शर्मा ने स्वर्ण पदक, 57  किलोग्राम भार वर्ग में माही चौहान ने स्वर्ण पदक, नीलम सेन ने रजत पदक व दुर्गा राव ने कांस्य पदक जीता I 63  किलोग्राम भार वर्ग में प्राची सोनी ने स्वर्ण पदक, गजल भटनागर ने रजत पदक जीता I 69 किलोग्राम भार वर्ग में पायल नलवाया ने स्वर्ण पदक, नव्या कौशिक ने रजत पदक जीता I 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची खूब चंदानी ने स्वर्ण पदक, सोनिया पालीवाल ने रजत पदक जीताI 84 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम डांगी ने स्वर्ण पदक जीता I

जूनियर पुरुष वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव मेनारिया ने स्वर्ण पदक, मानसिंह मीणा ने रजत पदक व नितिन सोनी ने कांस्य पदक जीता, 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्ट्रोंग मेन बने गौरव साहू ने स्वर्ण पदक, ध्रुव प्रकाश नागदा ने रजत पदक,  मिलन सिंह झाला ने कांस्य पदक जीता I 66 किलोग्राम भार वर्ग में विनय सोनी ने सोनी ने स्वर्ण पदक, अमित चमोली ने रजत पदक गोविंद सिंह राजपूत ने कांस्य पदक जीता I 74 किलोग्राम भार वर्ग में अदरित तमोली ने स्वर्ण पदक, जयेश कमोनिया ने रजत पदक, देवेंद्र सोलंकी ने कांस्य पदक जीता I 83  किलोग्राम भार वर्ग में देवेंद्र नागदा ने स्वर्ण पदक, सौरभ माल ने रजत पदक, विक्रम ने कांस्य पदक जीता I 93 किलो भार वर्ग में विशाल प्रजापत ने स्वर्ण पदक, तनिष्क् सुखवाल ने रजत पदक, मितांशु सेन ने कांस्य पदक जीता I 105 किलोग्राम भार वर्ग में चंद्रशेखर सेन ने स्वर्ण पदक जीता I 120  किलो भार वर्ग में कुशाग्र गुर्जर ने स्वर्ण पदक, अक्षय डांगी ने रजत पदक जीता I

जूनियर महिला वर्ग में 43 किलोग्राम भार में मानसी रावत ने स्वर्ण पदक, 47 किलोग्राम भार वर्ग में अनुष्का भारद्वाज ने स्वर्ण पदक, 52 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी शर्मा ने स्वर्ण पदक 57 किलोग्राम भर वर्ग में माही चौहान ने स्वर्ण पदक जीता I 63 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची सोनी ने स्वर्ण पदक, गजल भटनागर ने रजत पदक, दीपाशा मेंनारिया ने कांस्य पदक जीता I 69 किलो भार वर्ग में मीमांसा जोशी ने स्वर्ण पदक, नव्या कौशिक ने रजत पदक, भावना सोलंकी ने कांस्य पदक जीता I 76 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिया पालीवाल ने स्वर्ण पदक, गजल जैन ने रजत पदक, कोमल मेनारिया ने कांस्य पदक जीता I 84 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम डांगी ने स्वर्ण पदक जीता I

सब जूनियर वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में ओवैस खान ने स्वर्ण पदक, 59  किलोग्राम भार वर्ग में कौशिक चौधरी ने स्वर्ण पदक, हर्षित साल्वी ने रजत पदक जीता, 66 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष ने स्वर्ण पदक, चित्रांशु ने रजत पदक पदक जीता I 74 किलोग्राम भार वर्ग में हरिओम निषाद मल्ला ने स्वर्ण पदक , चिराग ने रजत पदक जीता I 83 किलोग्राम भार वर्ग में धीरज गुर्जर ने स्वर्ण पदक, पवित्र कुमावत ने रजत पदक जीता I 93 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षत सोलंकी ने स्वर्ण पदक जीता I  सब जूनियर महिला वर्ग में 43 किलोग्राम भार वर्ग में मानवी सेन  ने स्वर्ण पदक, 47  किलोग्राम भार वर्ग में हंसिका कामोया ने स्वर्ण पदक, 52 किलोग्राम भार वर्ग में कीर्ति चौहान ने स्वर्ण पदक जीता I 

वही मास्टर वर्ग में आनंद भारद्वाज, विजय कुमार हसीजा ,सोहन नलवाया, ओम सिंह चौहान, दिनेश व्यास, अब्दुल हफीज, हरीश चावला ने स्वर्ण पदक जीता I वही मास्टर महिला वर्ग में पायल नलवाया, प्राची खूबचंदानी ने स्वर्ण पदक जीता I  सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य टीम के लिए चयन किया गया, चयनित खिलाडी 29  से 31 मार्च तक भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर व मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे I
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal