उदयपुर ज़िला स्तरीय 14 वर्ष आयु वर्ग खेल कैलेंडर जारी

 | 
sports

 

Udaipur Times, Sports News: उदयपुर मे प्रथम चरण के 14 वर्ष खेल कैलेंडर 2026-27 में संशोधन करते हुए मंगलवार को नया संशोधित खेल कैलेंडर जारी किया। जारी संशोधित खेल पंचांग में प्रथम चरण के कुल 9 खेलों के आयोजन स्थल बदले गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक उदयपुर दुर्गेश कुमार मेनारिया द्वारा जारी नए खेल कैलेंडर के अनुसार 30 अगस्त से 3 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जूडो कुश्ती राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मदार में, तैराकी की विटी इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर में, साइकिलिंग राणा प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय भिंडर में, लॉन टेनिस गर्ल्स हेरिटेज स्कूल कैलाशपुरी में (ऑनलाइन एंट्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णा कॉलोनी उदयपुर में), वॉलीबॉल राणा प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय भिंडर में, फुटबॉल भूपाल नोबल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार 12 सितंबर से 16 सितंबर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल सेंट्रल एकेडमी अंबामाता उदयपुर में, टेबल टेनिस सेंट्रल अकादमी सेक्टर 3 उदयपुर में, तीरंदाजी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डागोल, सरादीत (फलासिया) में आयोजित की जाएगी। शेष नियम व शर्तें निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर द्वारा पूर्व में जारी दिशा- निर्देशानुसार ही रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News