ज़िला सीनियर एवं मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 8 फरवरी को

प्रतियोगिता के आधार पर चयनित टीम 14वीं राजस्थान पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी 
 
 | 

उदयपुर 4 फरवरी 2026। ज़िला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में 8 फरवरी रविवार को उदयपुर ज़िला सीनियर एवं मास्टर, पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन लवकुश इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा l

ज़िला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी मय आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र एवं सेकेंडरी की अंकतालिका की फोटोप्रति के साथ 8 फरवरी को सुबह 9.00 बजे तक प्रतियोगिता स्थल लव कुश इनडोर स्टेडियम पर खिलाडियों के वजन देते समय जमा करवाना अनिवार्य हैं l 

खिलाड़ियों का वजन प्रात: 9 से 10.30 बजे तक लिया जायेगा l जबकि प्रतियोगिता प्रात: 10.45  बजे प्रारंभ कर दी जायेगी l मास्टर वर्ग में 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी एवं सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक की आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं ।

ज़िला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर ज़िला सीनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा l चयनित टीम उदयपुर में ही दिनांक 14 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाली 14 वीं राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी ।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal