उदयपुर जिला सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न

राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए खिलाड़ियों का चयन

 | 
Udaipur Archery Team

 

Udaipur Times, Sports News: 16 जुलाई 2026। चित्रकूट नगर स्थित खेल गांव के तीरंदाजी अकादमी में उदयपुर जिला सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। 

यह जानकारी देते हुए जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर निम्न खिलाड़ियों का चयन उदयपुर टीम में किया गया :-

  • रिकर्व राउंड : राहुल मीणा, देवेंद्र चौधरी, अभिषेक गुर्जर एवं हर्षदीप सिंह l
  • इंडियन राउंड - श्रीपाल सिंह, नितिन, नितेश एवं अरमान सोनी का चयन किया गया l
  • कंपाउंड राउंड : चतरलाल बडेरा, गतिक सुथार, आयुष चौधरी का चयन किया गया l
  • महिला वर्ग में सृष्टि अहारी का चयन किया गया l

चयनित खिलाड़ी जयपुर में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे l

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब लेकसिटी के अध्यक्ष दीपक वाही थे l अध्यक्षता लायंस क्लब लेकसिटी के सचिव मनीष शर्मा ने की l विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल एवं जिला तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष युगल किशोर मेहता थे l
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News