उदयपुर जिला सीनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 5 जुलाई को
Udaipur Times, Sports News: 3 जुलाई 2026। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वाधान में लव कुश इनडोर में दिनांक 5 जुलाई 2026 रविवार को 45वीं उदयपुर जिला सीनियर पुरुष एवं महिला इक्विपड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा l
यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अपना अपना आधार कार्ड, मुल निवास प्रमाण पत्र की फोटो प्रति के साथ अपनी प्रविष्टि रविवार दिनांक 5 जुलाई को प्रात: 9.00 बजे तक लव कुश इनडोर स्टेडियम में जमा करवा सकते हैं l प्रतियोगियों का वजन प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक लिया जायेगा l प्रतियोगिता 11.00 बजे प्रारंभ कर दी जायेगी l
जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर जिला सीनियर पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया जायेगा चयनित टीम दिनांक 11 से 12 जुलाई 2026 तक अजमेर में आयोजित होने वाली 45वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला इक्विपड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी l
