उदयपुर की बेटियां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए आगरा रवाना

उज्बेकिस्तान में 1 से 5 जुलाई तक आयोजित होगी 

 | 
players

उदयपुर 25 जून 2024। उज्बेकिस्तान में 1 से 5 जुलाई तक आयोजित होने वाली ओलम्पिक खेल की एशियाई सीनियर महिला प्रतियोगिता में चयनित उदयपुर की बेटियां सुनीता मीणा, डाली गमेती, विशाखा मेघवाल, मीरा दौजा, झूला गुर्जर, हेमलता डांगी तथा दीपिका बामनिया प्रशिक्षक नीरज बत्रा के साथ प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण में भाग लेने आगरा रवाना हुई। 

रवाना होने से पूर्व सभी खिलाड़ियों ने संभागीय आयुक्त एवं मुख्य प्रबंधक राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स उदयपुर राजेंद्र कुमार भट्ट, जनजाति आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, उदयपुर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल से मुलाकात की।  

इस अवसर पर प्रमोटर राजस्थान स्टेट माइंस एन्ड मिनरल्स लिमिटेड, उदयपुर के अधिकारी बी एस पतराबत, भावना शर्मा, राहुल कोतवाल, खेल अधिकारी अजीत जैन आदि उपस्थित थे। इन ग्रामीण प्रतिभाओं को उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, भाजपा बड़गांव मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह राणा, खेल प्रभारी मीरा कन्या महाविद्यालय डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा, डॉक्टर अक्षय शुक्ला आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की। ये खिलाड़ी 30 जून तक आगरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News