उदयपुर की लड़कियों का बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
उदयपुर 03 अक्टूबर 2025 -राजस्थान बास्केटबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला हनुमानगढ़ में 29 जून से 1 जुलाई 2025 तक आयोजित 50वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उदयपुर जिले की बालिका वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
\इस प्रतियोगिता में उदयपुर की खिलाड़ी कृष्णा चौधरी, हिमांशी डुंगरपुरिया और ध्रुविका दमानी ने अपने उत्कृष्ट खेल के दम पर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और उनका चयन 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया।
उदयपुर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष श्विजेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक देहरादून, उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
