उदयपुर की झरना कुमावत ने फ्रांस की Lake Annecy तैरकर की पार

 | 
Jharna Kumawat Cross Lake Annecy

 

Udaipur Times, Sports News: मूलतः उदयपुर निवासी एवं वर्तमान में इंग्लैंड में निवास कर रही झरना कुमावत ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने शनिवार 22 अगस्त 2026 को फ्रांस की प्रसिद्ध लेक एनेसी (Lake Annecy) को एंड-टू-एंड 14.9 किलोमीटर की दूरी तैरकर सफलतापूर्वक पार किया।

झरना कुमावत एक अनुभवी एंड्योरेंस ओपन वॉटर स्विमर हैं और पिछले कुछ वर्षों में कई चुनौतीपूर्ण तैराकी अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने इंग्लिश चैनल रिले स्विम में भाग लिया। इसके अलावा वर्ष 2023 और 2024 में इंग्लैंड की लेक कॉनिस्टन में 8 किलोमीटर तैराकी की, जबकि वर्ष 2024 में रिवर डार्ट में 10 किलोमीटर की ओपन वॉटर स्विम पूरी की।

अपने प्रशिक्षण के लिए झरना नियमित रूप से समुद्र, झीलों और नदियों में अभ्यास करती हैं। सर्दियों के मौसम में भी वे ठंडे पानी में तैराकी जारी रखती हैं, ताकि शरीर को कम तापमान वाले पानी के अनुरूप बनाए रख सकें।

झरना का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों और आयु के लोगों में डूबने से बचाव (Drowning Prevention) के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही वे महिलाओं और युवाओं को खेलों से जुड़ने तथा सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। उनका मानना है कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त बनाते हैं।

22 अगस्त 2026 को लेक एनेसी (Lake Annecy) में हासिल की गई इस उपलब्धि पर उदयपुर सहित प्रवासी भारतीय समुदाय में खुशी और गर्व का माहौल है। झरना की यह सफलता खेलों के क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News