उदयपुर की जूडो खिलाड़ी दिव्या ने स्वर्ण और सोनाक्षी ने जीता रजत

खेलो इंडिया नेशनल विमेंस लीग   

 | 
judo

उदयपुर,29 दिसंबर। उदयपुर श्रीजी जूडो सेंटर के सात जूडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता मे चयन हुआ है साथ ही खिलाडियों ने राष्ट्रीय विमेंस लीग खेलो इंडिया जूडो प्रतियोगिता जो लखनऊ मे आयोजित हुई थी उसमें स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किये। 

judo

जूडो प्रशिक्षक सुशील सेन ने बताया कि शहर में संचालित होने वाले निशुल्क प्रशिक्षण सेंटर श्रीजी पर नियमित जूडो अभ्यास करने वाले सात खिलाडियों का अगले साल जनवरी में होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है । 

जूडो खिलाडी दिव्या पँवार ने हाल ही मे लखनऊ मे आयोजित खेलो इंडिया विमेंस लीग राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता मे भाग लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिव्या पँवार ने अब तक पांच राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता मे भाग लिया जिनमे से एक मे स्वर्ण, एक मे रजत और दो मे कांस्य पदक प्राप्त किए है। इसी तरह सोनाक्षी पंडित ने भी रजत पदक प्राप्त किया। सोनाक्षी ने अब तक चार नेशनल प्रतियोगिता मे भाग लिया जिनमे से दो मे रजत एवम एक मे कांस्य पदक प्राप्त किया। 

U -19 आयु वर्ग की राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता जो कि 15 से 19 जनवरी तक श्रीगंगानगर मे आयोजित होगी इसके लिए  मुकेश मीणा,परमवीर नील,डोली सिंह एवं खुशी पँवार का चयन  हुआ है। साथ ही U-17  की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 से 11 जनवरी तक लुधियाना पंजाब में आयोजित होगी जिसमे दिव्या पँवार का चयन हुआ है। वहीं U-14 मे सोनाक्षी पंडित और मानस सोनी का चयन हुआ जो हाल ही जम्मू मे आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता मे भाग ले चुके है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News