उदयपुर जूडो टीम ने 3 रजत सहित कुल 8 पदक जीते
राजस्थान राज्य सीनियर जूडो प्रतियोगिता
| Sep 14, 2023, 20:16 IST
उदयपुर 14 सितंबर 2023 । दिनांक 12 से 14 सितंबर तक नाथद्वारा राजसमंद मे आयोजित हुई राजस्थान राज्य सीनियर जूडो पुरुष एवम महिला प्रतियोगिता मे उदयपुर की जूडो टीम ने 3 रजत पदक एवं 5 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक प्राप्त किये।
जूडो प्रशिक्षक सुशील सेन ने बताया कि महिला वर्ग मे ज्योति वैष्णव ने 57kg मे रजत पदक, प्रिया सिंह जादोन ने 70kg मे रजत पदक, गरिमा चौहान ने प्लस 78 kg मे रजत पदक एवम जोया खान ने -78 kg मे कांस्य पदक प्राप्त किया।
इसी तरह पुरुष वर्ग मे चुन्नीलाल गमेती ने 60kg मे कांस्य पदक, वेदांश टांक ने 66 kg मे कांस्य, दीपक डांगी ने 90kg मे कांस्य, चाहत जैन ने +100kg मे कांस्य पदक प्राप्त किया।
