राजस्थान राज्य जूनियर कबड्डी के लिए उदयपुर टीम घोषित

बालक टीम के कप्तान लोकेश पटेल, बालिका टीम की कप्तान चेतना माली
 | 
Rajasthan kabaddi Sangh

उदयपुर 6 दिसंबर 2025। दौसा में 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उदयपुर टीम की घोषणा कर दी गई है। 

जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि उदयपुर बालक टीम के कप्तान लोकेश पटेल होंगे , वहीं बालिका टीम की  कप्तान चेतना माली होगी l टीम के उदयपुर से रवाना होने से पूर्व आज गांधी ग्राउंड पर किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमे जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, आयोजन सचिव जालमचंद जैन, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू एवं पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह गहलोत ने उदयपुर टीम के खिलाड़ियों को कबड्डी की किट वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी l  

जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि उदयपुर जूनियर टीम इस प्रकार है 

बालक वर्ग: लोकेश पटेल (कप्तान), प्रवीण पटेल, अंकित मीणा, मनीष पटेल, सूरज डांगी, तनिश नाथ चौहान, हिमांशु पटेल, प्रवीण कुमार मीणा, विशाल पटेल, शब्बू हुसैन, जयेश गुप्ता, पूरण रावत, देव गुर्जर एवं नरेश डांगी को टीम में शामिल किया गया है l टीम मैनेजर श्यामसुंदर शर्मा होंगे l

बालिका वर्ग: चेतना माली (कप्तान), वंदना गाडरी, हेमलता गाडरी, गोरी कुमारी मीणा, खुशी कंवर झाला, लक्षिता मेहता, मुस्कान मेहता, निकिता मेघवाल, कंचन मीणा, लक्षिता मीणा, बुशरा खान सिंधी, चंदा पटेल को टीम में शामिल किया गया है l  टीम मैनेजर मुंशी मोहम्मद होंगे l टीम के कोच गोपाल पुर्बिया होंगे। उदयपुर टीम आज ट्रेन से दौसा के लिए रवाना हुई l  

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurSports #RajasthanSports #Kabaddi #KabaddiIndia #RajasthanKabaddi #JuniorKabaddi #Dausa #UdaipurUpdates #UdaipurLive #UdaipurDistrict #SportsInRajasthan #KabaddiChampionship