उदयपुर जूनियर कबड्डी टीम का चयन, 19 अगस्त से बीकानेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलेगी
Udaipur Times, Sports News: जिला कबड्डी संघ उदयपुर के तत्वाधान में दिनांक 5 अगस्त, बुधवार को प्रातः 10.00 बजे से महाराणा भोपाल स्टेडियम, गांधी ग्राउंड में उदयपुर जिला जूनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl तत्पश्चात प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उदयपुर टीम का चयन किया गया l
जिला कबड्डी संघ उदयपुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खनुजा ने बताया कि उदयपुर जूनियर टीम में चयनित खिलाडी इस प्रकार है :-
पुरुष वर्ग: लोकेश पटेल (कप्तान), रविकिशन, मयंक, पंकज, आशीष, मनीष पटेल, भूपेश, जय गुप्ता, पुरन, अंकित, देव गुर्जर, मांगीलाल, जितेंद्र का चयन किया गया l
महिला वर्ग : करिना कुमारी खराडी (कप्तान) ,पूजा जैन, नीता दर्जी, हेमलता, चेतना, लक्षिता, गुंजन, करिश्मा, उमा, प्रीति, अनिता, खुशबु, मुस्कान, निकिता का चयन किया गया l
उदयपुर टीम 19 से 22 अगस्त तक बीकानेर में आयोजित होने वाली 52 वी राजस्थान राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी l राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये राजस्थान राज्य कबड्डी संघ द्वारा उदयपुर के सत्यनारायण सिंह गहलोत एवं नरेश रेबारी का निर्णायक के लिए चयन किया गया l
जिला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक के अध्यक्ष शंकर चंदेल थे l विशिष्ट अतिथि डा.दिलीप सिंह चौहान, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा , उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू एवं जिला संघ के कोषाध्यक्ष रोशन डांगी थे l
जिला कबड्डी संघ उदयपुर के आयोजन सचिव जालमचंद जैन ने बताया की चयन समिति के सदस्य कपिल जैन, श्यामसुंदर शर्मा, गोपाल पुर्बिया शोभालाल पुर्बिया द्वारा उदयपुर जूनियर पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया गया l उदयपुर टीम में चयनित अधिकतर पुरुष एवं महिला खिलाडी उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र के थे l जिन्होंने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर टीम में स्थान हासिल किया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक के अध्यक्ष शंकर चंदेल ने कबड्डी संघ को हर संभव सहायता देने की घोषणा की एवं कबड्डी खेल को पंचायत एवं तहसील लेवल तक करवाने का आव्हान किया l उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस पारंपरिक खेल की हजारो प्रतिभा छुपी हुई है, जिन्हें आगे लाने की जरुरत है l
