Udaipur Times, Sports News: बीकानेर में आयोजित 36वीं राजस्थान राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उदयपुर की प्रतिभावान खिलाड़ी करीना कुमारी खराड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
उनके इस चयन पर जिला कबड्डी संघ एवं खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
आयोजन सचिव जालम चंद जैन ने बताया कि कुमारी करीना खराड़ी सर्वप्रथम जयपुर में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। इसके पश्चात वे पंजाब में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
करीना की इस उपलब्धि पर नगर निगम उदयपुर के पार्षद प्रमोद सामर, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, कोषाध्यक्ष रोशन डांगी, जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह गहलोत, संयुक्त सचिव श्याम सुंदर शर्मा तथा मन्नाराम खराड़ी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।