उदयपुर की खुशबू शर्मा का चयन अंडर-19 SGFI वॉलीबॉल टीम में

राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई
 | 
Khushboo sharma

उदयपुर 5 नवंबर 2025। खुशबू शर्मा का चयन अंडर-19 SGFI वॉलीबॉल टीम में हुआ है। खुशबू ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 4 और 5 नवंबर को पीएम श्री जयराम गीता देवी बेनीवाल राजकीय विद्यालय, पाँचाला सिद्धा, खीवसर (नागौर) में आयोजित चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। 

अब खुशबू  शर्मा 13 से 17 नवंबर तक नरसिपुर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेते हुए राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। 

खुशबू शर्मा सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की कक्षा 12 (आर्ट्स) में अध्ययनरत है। खुशबू शर्मा के कोच सलोनी यादव, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे सेंट एंथोनी परिवार ने उनको हार्दिक बधाई प्रेषित की।