Udaipur Times, Sports News: बिशनगढ़ जालौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी (15 वर्ष छात्र) प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा माध्यमिक मुख्यालय उदयपुर के लक्ष्मण दास वैष्णव को राजस्थान का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इसके अलावा उदयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पई (गिर्वा) के शारीरिक शिक्षक प्रेम सिंह चुंडावत तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नऊवा (घासा) के शारीरिक शिक्षक बाबू लाल को निर्णायक मंडल सदस्य नियुक्त किया है।
उदयपुर जिले के माध्यमिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षक वाकपीठ 1 व 2 के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह झाला व गोपाल सिंह झाला ने बताया कि उदयपुर जिले का राज्य स्तर पर प्रतिधित्व मिलने से उदयपुर जिले के शारिरिक शिक्षकों में गर्व की अनुभूति हो रही है।
राजस्थान के खेल जगत में उदयपुर का स्वर्णिम इतिहास रहा है। पर्यवेक्षक एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों को राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भैरू सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला, हरीसिंह राजावत, हर्षवर्धन सिंह, संजय आमेटा, नरपत सिंह राठौड़, जिला मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता सहित जिला वाक्पीठ कार्यकारिणी की ओर से बधाई दी।
