उदयपुर के लोकेश पटेल का राज्य जूनियर कबड्डी टीम में चयन

 | 
Lokesh patel

 

Udaipur Times, Sports News: बिहार के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स काँप्लेक्स मे आयोजित होने वाली 52वी राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान टीम मे उदयपुर के लोकेश पटेल का राज्य जूनियर कबड्डी टीम में चयन किया गया है।

यह जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि उदयपुर के उभरते जूनियर खिलाड़ी लोकेश पटेल 1 से 4 नवंबर 2026 तक पटना में आयोजीय राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।  लोकेश आज राजस्थान टीम के साथ पटना रवाना हुआ।

जिला कबड्डी संघ उदयपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनुजा, जिला संघ के आयोजन सचिव जालमचंद जैन, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, जिला संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह गहलोत, प्रशिक्षक कपिल जैन, संयुक्त सचिव श्याम सुन्दर शर्मा, नरेश रेबारी सहित कई खेल प्रेमियों ने लोकेश को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News