उदयपुर की लोरिशा और विहाना कोठारी बहनों का शतरंज में शानदार प्रदर्शन


उदयपुर की लोरिशा और विहाना कोठारी बहनों का शतरंज में शानदार प्रदर्शन

69वीं RBSE राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2025
 
kothari sisiters

उदयपुर 9 अक्टूबर 2025। 69वीं RBSE राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2025 में उदयपुर की लोरिशा और विहाना कोठारी बहनों का शानदार प्रदर्शन रहा। 

उदयपुर की दो प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी लोरिशा कोठारी और विहाना कोठारी ने 69वीं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया। 

एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल, उदयपुर की छात्राएँ लोरिशा और विहाना ने पूरे राज्य में अपनी बुद्धिमत्ता और संघर्षशीलता का परिचय दिया। लोरिशा कोठारी ने 8 में से 7.5 अंक प्राप्त कर राज्य चैंपियन का खिताब जीता, वहीं विहाना कोठारी ने 7 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों बहनों ने मिलकर यह साबित किया कि उदयपुर अब राजस्थान के शतरंज जगत में एक मज़बूत पहचान बना चुका है। 

यह प्रतियोगिता राज्य विद्यालय शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें पूरे प्रदेश के श्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल हुए।

साथ ही उदयपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित “उदयपुर जिला अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप 2025” का आयोजन 9 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) से किया जा रहा है। प्रतियोगिता दिन में 3:00 बजे से शाम को 7:00 बजे तक चलेगी। इस चैंपियनशिप में जिले के सभी 15 वर्ष के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ि भाग ले सकते है।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal