उदयपुर की मानवी ने जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में हासिल किया स्वर्ण पदक

अमेरिका से लौटने के बाद प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई लोगों ने मेवाड़ की बेटी का किया स्वागत

 | 
manvi
उत्तरी अमेरिका के लिवा देश के पेरु सिटी में चल रही जूनियर वर्ल्ड चैम्पीयनशिप में मानवी ने शूटिंग में डबल ट्रेप प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया

जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में शूटिंग में डबल ट्रेप प्रतिस्पर्धा में उदयपुर की बेटी मानवी सोनी ने स्वर्ण पदक हासिल करके उदयपुर पहुंची। इस मौके पर डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई लोगों ने मेवाड़ की बेटी का स्वागत किया। मानवी का एयर पोर्ट से रवाना होने के बाद राजस्थान विद्या पीठ के बाहर स्वागत किया गया।

इसके साथ ही प्रतापनगर चौराहा, बी.एन कॉलेज, सूरजपोल चौराहा पर भी सम्मान किया गया। उनके ब्रह्म्पूरी निवास पर क्षेत्रवासियों ने भी सम्मान किया। साथ ही नाईयों की तलाई स्थित 13 पंथ भवन ने सर्वसमाज की ओर से भी सम्मान किया जाएगा।

आपको बता दे कि उत्तरी अमेरिका के पेरू देश के राजधानी लीमा सिटी में चल रही जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मानवी ने शूटिंग में डबल ट्रेप प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News