उदयपुर के मेवलिया प्रजापति समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

 | 
Prajapati Samaj Cricket

 

Udaipur Times, Sports News: उदयपुर मेवलिया प्रजापति समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन चित्रकूट नगर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव के क्रिकेट मैदान में हुआ।

प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम लीग मैच खेले जाएगें, उसके बाद सुपर लीग मैच होगें और प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएगें।

प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी भगवान प्रजापत ने बताया कि पिछले दो दशक से लगातार किक्रेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही हैं।

उद्घाटन अवसर पर मेवाड, गिर्वा प्रथम, गिर्वा द्वितीय, पारी व वनावल चौखले के कार्यकारिणी के पदाधिकारी और मौतबीर मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मेवाड चौखले के कोषाध्यक्ष रामलाल प्रजापत ने बल्ले से शॉट मारकर किया।

इस मौके पर वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान के युवा जिलाध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहां कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवा के बीच मेलमिलाप बढता है साथ ही इस तरह की प्रतियोगिताएं समाज के प्रतिभाओं को आगे लाने में सहायक सिद्व होती हैं। गिर्वा द्वितीय के अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश प्रजापत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं निरन्तर हो इसके लिए समाज के युवाओं के साथ-साथ मौतबीरों को भी पूरा सहयोग करना होगा।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर आयोजनकर्ताओ की और से आयोजन में आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाले का उपरणा और पगडी पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही उनका धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। इस मौके पर आयोजनकर्ताओं ने समाजजनों से आहृवान किया वे इसी तरह से सहयोग प्रदान करते रहे ताकि आगे भी प्रतियोगिता आयोजित हो सकें।

अगले वर्ष से होगी महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतियोगिता

क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं को आगे लाने का आह्वान किया। इसके बाद समाजजनों ने फैसला किया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ साथ महिलाओ के प्रोत्साहन के लिए उनके लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी साथ ही छोटे बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताएं होगी ताकि वे भी ग्राउंड पर मौजूद रह सके। क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News