Udaipur Times, Sports Update, Lacrosse News: ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में आगामी 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली एशिया पेसिफिक लैक्रोज प्रतियोगिता में उदयपुर के नीरज बत्रा को भारतीय लैक्रोज टीम का कोच नियुक्त किया गया है। Lacrosse News
उनकी नियुक्ति से राजस्थान के खेल जगत एवं लैक्रोज खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता से पूर्व हाई परफॉर्मिंग प्रशिक्षण शिविर 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आगरा में आयोजित होगा। Sports Update
लैक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी के अनुसार प्रतियोगिता में भारतीय महिला एवं पुरुष टीमें पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगी और देश के लिए पदक जीतने की मजबूत दावेदारी पेश करेंगी जिसकी जिम्मेदारी अनुभवी प्रशिक्षक नीरज बत्रा को सौंपी गई है। Lacrosse News
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रशिक्षण रिकॉर्ड
नीरज बत्रा के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में भारतीय लैक्रोज टीम ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं। एशियन लैक्रोज गेम्स-2024, समरकंद (उज़्बेकिस्तान) में भारतीय महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद एशियन लैक्रोज गेम्स-2026, रियाद (सऊदी अरब) में भारतीय महिला एवं पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की तथा हाल ही में क्वालालम्पुर, मलेशिया में महिला टीम ने कांस्य पदक जीत अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। Neeraj Batra
राजस्थान ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बनाया दबदबा
नीरज बत्रा के मार्गदर्शन में राजस्थान के खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्षों में विभिन्न आयु वर्गों की राष्ट्रीय लैक्रोज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान के खिलाड़ियों ने इस दौरान 15 स्वर्ण, 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप से राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ी है। नीरज बत्रा के प्रशिक्षण में तैयार इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे जनजातीय क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में भी सकारात्मक संदेश गया है। Lacrosse News
भारतीय टीम के लिए नई चुनौती
अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशिया पेसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर लैक्रोज प्रतियोगिता में नीरज बत्रा के सामने भारतीय टीमों को रणनीतिक रूप से मजबूत तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालिया अंतरराष्ट्रीय सफलताओं के बाद भारतीय टीम से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। Lacrosse News
नीरज बत्रा की नियुक्ति पर राजस्थान लैक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी, सीईओ सज्जाद खान एवं पदाधिकारीगण, उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त खजान सिंह, क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग उपायुक्त केपी सिंह, अमृता दाधीच, संयुक्त निदेशक शिक्षा वीरेंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़, सीबीईओ बड़गांव किरण कोटिया, प्रधानाचार्य धार भावना गुर्जर, महिपाल सिंह राठौड़, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण दास वैष्णव, जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोज चौधरी, हैंडबॉल संघ के सचिव दीपक मोहन चौबिसा, बॉल बेडमिंटन संघ सचिव दीपक प्रताप चांवरिया, सॉफ्ट टेनिस संघ सचिव भावना बत्रा सहित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अरविंद सिंह राव, राकेश पालीवाल, आदित्य पांडे, डॉ भेरू सिंह राठौड़, पुष्पेंद्र सिंह झाला, विजय शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारीगण, लैक्रोज खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नीरज बत्रा को शुभकामनाएं दीं। Sports Update