Udaipur News: मेवलिया प्रजापति समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

 | 
Udaipur Prajapati Samaj Cricket

 

Udaipur Times, Sports News: मेवलिया प्रजापति समाज की पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बेडवास की टीम ने बीबी इलेवन को 41 रनों से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद अतिथियों विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

मेवलिया प्रजापति समाज के मीडिया प्रभारी भगवान प्रजापत ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीबी इलेवन और बेडवास के बीच खेला गया। बेडवास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। बेडवास की और से सर्वाधिक दिव्यांश प्रजापत ने 43 गेदों पर 71 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौकें और तीन छक्के लगाए। दूसरी पारी में बीबी इलेवन की टीम 20 ओवरा में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना पाई और बेडवास की टीम ने 41 रनो से मैच जीत लिया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेवाड चौखले के अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा, उपरला गिर्वा संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश प्रजापत कविता, वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान के युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रभुंलाल प्रजापति, अखिल भारतीय कुम्भकार महासंघ के संभागीय अध्यक्ष विष्णु प्रजापत, जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल प्रजापत सहित मौजूद अतिथियों ने विजेता टीम बेडवास और उपविजेता टीम बीबी इलेवन को ट्रॉफी प्रदान की।

प्रतियोगिता का मैन आफ द सीरीज का खिताब पवन प्रजापत बिछडी के नाम रहा। पवन प्रजापत आल राउंडर प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों में 261 रन बनाए साथ ही 5 विकेट भी लिए। पवन प्रजापत ने प्रतियोगिता में पांच मैचों में खेलते हुए चार मैचों में मैन आफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में योगेश प्रजापत, शंकर प्रजापत, प्रवीण प्रजापत, विरेन्द्र प्रजापत, दीपक प्रजापत, नरेश प्रजापत सहित कई युवाओं की अहम भूमिका रही।

13 दिसम्बर को होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता

मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखला की और से दिसम्बर माह की 13 तारीख को ग्राम पंचायत दरौली में स्थित प्रजापत समाज की कुल देवी श्रीयादे देवी मंदिर परिसर में एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेवाड चौखले के अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा ने घोषणा करते हुए प्रतियोगिता में आने वाली सभी टीमों की एंट्री निशुल्क रखी हैं। प्रतियोगिता में 6 दिसम्बर से पूर्व अपनी एंट्री करवानी होगी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News