उदयपुर जिला जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

उदयपुर जिला जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर टीम का चयन किया जाएगा

 
powerlifting

उदयपुर 3 अप्रैल 2023 । जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में लव कुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर जिला जूनियर, सब- जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जूनियर स्ट्रांग मैन युद्धवीर सिंह राठौड़ व् जूनियर स्ट्रांग वूमेन नीलम डांगी को घोषित किया गया। वही सब-जूनियर स्ट्रांग बॉय का खिताब हरिओम निषाद मल्ला को व जूनियर स्ट्रांग गर्ल का ख़िताब मानवी सेन को दिया गया। 

जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद आयोजित हुए पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली थे, अध्यक्षता विनोद साहू ने कीl  विशिष्ट अतिथि भूषण श्रीमाली, गिरीश श्रीमाली थेl कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश सोनी ने किया, वहीं प्रारंभ में कमलेश शर्मा एवं गौरव साहू ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत कियाl 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

जूनियर पुरुष वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में जयेश कामोया ने स्वर्ण, नितिन सोनी ने रजत पदक जीता l 66 किलोग्राम भार वर्ग में विनय सोनी ने स्वर्ण पदक, समयश पालीवाल ने रजत व निखिल मेघवाल ने कांस्य पदक जीता l 74 किलोग्राम भार वर्ग में संजय सोनी ने स्वर्ण, अदरित ज्योति ने रजत पदक व दक्ष प्रकाश श्रीमाली ने कांस्य पदक जीता l 

83 किलोग्राम भार वर्ग में धीरज सेन ने स्वर्ण पदक, विशाल प्रजापत ने रजत पदक व मयंक साहू ने कांस्य पदक जीता l 93 किलोग्राम भार वर्ग में युद्धवीर सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक जीताl 105 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक कुमावत ने स्वर्ण पदक, तनिष्क सुखवाल ने रजत पदक जीताl 120 किलोग्राम भार वर्ग में कुशाग्र गुर्जर ने स्वर्ण पदक जीता l 

वही महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में प्रमिला कँवर पंवार ने स्वर्ण पदक, मानसी शर्मा ने रजत पदक जीता l 52 किलोग्राम भार वर्ग में अपेक्षा पंवार ने स्वर्ण पदक, 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची सोनी ने स्वर्ण पदक व 63 किलोग्राम भार वर्ग में मीमांसा जोशी ने स्वर्ण पदक जीताl 69 किलोग्राम भार वर्ग में गजल जैन ने स्वर्ण पदक, 84 किलो भार वर्ग में नीलम डांगी ने स्वर्ण पदक जीताl  

वही सब-जूनियर पुरुष वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में रुपेश बरांडा ने स्वर्ण पदक व सौरभ कुमार राठौड़ ने रजत पदक जीता l 59 किलोग्राम भार वर्ग में पार्थ सोनी ने स्वर्ण पदक,  चिराग हासिजा ने रजत पदक जीताl 74 किलोग्राम भार वर्ग में हरिओम निषाद मल्लाह ने स्वर्ण पदक, सार्थक खथूरिया ने रजत पदक जीताl 83 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ मल ने स्वर्ण पदक व शैलेंद्र सिंह राणावत ने रजत पदक जीताl 105 किलोग्राम भार वर्ग में चंद्रशेखर सेन ने स्वर्ण पदक, 120 किलो भार वर्ग में अक्षय डांगी ने स्वर्ण पदक जीता l 

सब-जूनियर महिला वर्ग में 43 किलोग्राम भार वर्ग में मानवी सेन ने स्वर्ण पदक, अक्षरा पंवार ने रजत पदक जीता l 47 किलोग्राम भार वर्ग में हंसिका कामोया ने स्वर्ण पदक, 52 किलोग्राम भार वर्ग में गरिमा सोलंकी ने स्वर्ण पदक, 57 किलोग्राम भार वर्ग में सिद्धि अरोड़ा ने स्वर्ण पदक, 63 किलोग्राम भार वर्ग में पलक शर्मा ने स्वर्ण पदक व 69 किलोग्राम भार वर्ग में यशस्विनी रेखिता ने स्वर्ण पदक जीताl

मास्टर पुरुष वर्ग में 93 किलोग्राम मास्टर वन में विजय कुमार हासिजा ने स्वर्ण पदक, 74 किलोग्राम मास्टर थ्री वर्ग में अब्दुल हाफिज ने स्वर्ण पदक, 74 किलोग्राम मास्टर फोर में हरीश चावला में स्वर्ण पदक व 83 किलोग्राम मास्टर थ्री वर्ग में दिनेश व्यास ने स्वर्ण पदक जीता l वही 69 किलोग्राम मास्टर वन महिला वर्ग में पायल नलवाया ने स्वर्ण पदक जीता व  76 किलोग्राम मास्टर वन वर्ग में प्राची खूबचंदानी ने स्वर्ण पदक जीता l 

प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर टीम का चयन किया जाएगा।  चयनित टीम 8 से 9 अप्रैल तक अलवर में होने वाली राजस्थान राज्य जूनियर, सब-जूनियर व मास्टर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal