ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद के लिए उदयपुर के रजिस्ट्रेशन फिर शुरू

29 अगस्त को खेल दिवस से आयोजित हो रही प्रतियोगिता के लिए पूर्व में जिले के कुल 197353 खिलाडि़यों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हुए

 | 
sports

उदयपुर 15 जुलाई। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा आयोजित किए जा रहे दिन राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए उदयपुर जिले के रजिस्ट्रेशन फिर शुरू हो चुके हैं।  
ज़िला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि 29 अगस्त को खेल दिवस से आयोजित हो रही प्रतियोगिता के लिए पूर्व में जिले के कुल 197353 खिलाडि़यों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हुए थे। अब जो खिलाड़ी पंजीयन करने से वंचित रह गये थे उन्हें राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाईन पंजीयन करने हेतु लिंक बनाया  गया है जो वेबसाईट के लिंक ‘डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पंचायत डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन/खेल महोत्सव/व्यू/प्लेरजिस्ट्रेशनरिमोट‘ पर कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट, वालीबॉल, हॉकी, शूटिंगबाल (बालक वर्ग), खो-खो(बालिका वर्ग) में अपना पंजीयन कर सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News