उदयपुर की सारा सिंघवी को नेशनल ISSO जिम्नास्टिक में रजत पदक
हैदराबाद में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
| Oct 7, 2025, 12:16 IST
उदयपुर 7 अक्टूबर 2025। हैदराबाद में आयोजित नेशनल आईएसएसओ (ISSO) जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में सारा सिंघवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
सारा की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता मोहित सिंघवी और आलिशा सिंघवी ने गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
सारा ने प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत लचीलापन, संतुलन और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया। क्रॉसरोड्स स्कूल परिवार ने भी सारा की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
