गंगटोक सिक्किम मे चल रही राष्ट्रीय युथ बॉक्सिंग में उदयपुर के बॉक्सर नमन शर्मा का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है।
राजस्थान क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि नमन ने आज महाराष्ट्र के बॉक्सर रेहान शाह को 60 किलो भार वर्ग में 5-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस उपलब्धि पर राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ एंव भारतीय मुक्केबाज़ी संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र निर्वाण ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी है।