उदयपुर सीनियर पावरलिफ्टिंग टीम घोषित मितांशु एवं मानसी कप्तान

 | 
Udaipur Senior Powerlifting team

 

Udaipur Times, Sports News: 10 जुलाई 2026। अजमेर के सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट हाल में 11 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली 45वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उदयपुर टीम की आज घोषणा कर दी गई l  

टीम की घोषणा करते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि पुरुष टीम का नेतृत्व मितांशु सेन  करेंगे , वहीं महिला टीम का नेतृत्व मानसी रावत करेगी l

उदयपुर सीनियर पावरलिफ्टिंग टीम इस प्रकार है :-

पुरुष वर्ग - मितांशु सेन (कप्तान) ,जयेश कामोया, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, विशाल प्रजापत, सौरभदीप मेसी, रुपेश बरांडा, विकल्प जैन, मानव सोनी, प्रियांश सालवी, वेदांत दुर्गावत, नितेश सिंह चौहान l  

महिला वर्ग - मानसी रावत (कप्तान), दिशा सिसोदिया, माही मीणा, सिद्धि बांठिया, धानी साहू को टीम में शामिल किया गया है l

टीम के कोच खिलाड़ी गौरव साहू होंगे l टीम मैनेजर चंद्रेश सोनी होंगे l प्रतियोगिता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक विनोद साहू एवं भूपेंद्र व्यास मुख्य निर्णायक रहेंगे l उदयपुर टीम शुक्रवार को दोपहर 3 बजे उदयपुर जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से अजमेर रवाना होगी l 

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेन्द्र साहू, खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान एवं उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के संरक्षक जालमचंद जैन ने उदयपुर टीम में चयनित सभी खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी है l 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News