उदयपुर के शूटर्स का नेशनल ट्रायल के लिए हुआ चयन

67 वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता दिल्ली (पिस्टल) व भोपाल (राइफल) में चल रही है
 | 
udaipur shooters

उदयपुर 2 जनवरी 2025। 67 वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता दिल्ली (पिस्टल) व भोपाल (राइफल) में चल रही है। दी लीजेंड शूटिंग रेंज 10 एयर मीटर पिस्टल वूमन में नव्या पटेल एवं एयर पिस्टल मेन में 11 वर्षीय सक्षम उज्जवल ने नेशनल क्वालीफाई किया।

डायरेक्टर गजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि 10 मीटर एयर रायफल में वूमन सीनियर कैटेगरी में कृष्णा तेली, चन्द्र किरण देवरा एवं सब यूथ कैटगरी में जयश्री राठौर ने नेशनल क्वालीफाई किया। 10 मीटर मेन सब यूथ कैटगरी में राइफल में शत्रुंजय सिंह चौहान, हर्षवर्धन राठौर एवं संजम कुमार ने नेशनल क्वालीफाई किया।

दी लीजेंड शूटिंग रेंज के कोच प्रवीण सिंह सोलंकी ने बताया कि राइफल शूटर कृष्णा तेली, चन्द्र किरण देवरा एवं पिस्टल शूटर नव्या पटेल अंतर्राष्ट्रीय इंडियन टीम ट्रायल के लिए चयन हुआ है एवं लगातार मेहनत और लगन के साथ जुटे हुए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News