उदयपुर सीनियर स्ट्रांग मैन विशाल प्रजापत एवं सीनियर स्ट्रांग वूमेन का खिताब भाग्यश्री को

उदयपुर जिला क्लासिक एवं इक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता संपन्न
 | 
Udaipur Power Lifting

 

Udaipur Times, Sports News: उदयपुर जिला पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में 31वीं उदयपुर जिला क्लासिक एवं इक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में सीनियर स्ट्रांग मैन का खिताब विशाल प्रजापत एवं सीनियर स्ट्रांग वूमेन का खिताब भाग्यश्री को दिया गया। वहीं जूनियर स्ट्रांग मैन देवेंद्र नागदा एवं जूनियर स्ट्रांग वूमेन रिया मोची को दिया गया। सब जूनियर बालक वर्ग में सुमित शर्मा एवं सब जूनियर बालिका वर्ग में कीर्ति चौहान को बेस्ट लिफ्टर घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-

सब जूनियर बालक वर्ग 59 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में रोहित कुमार ने क्लासिक एवं इक्विप्ड दोनों वर्गों ने प्रथम, इसी वर्ग में देवेंद्र रजक ने द्वितीय एवं पूर्वांश गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

66 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में मोहम्मद फजल अंसारी ने क्लासिक एवं इक्विप्ड दोनों वर्गों में प्रथम, सुदीप भाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 83 किलोग्राम सब जूनियर में सुमित शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वही बालिका वर्ग में 47 किलोग्राम सब जूनियर में हंसिका कामोया ने क्लासिक एवं इक्विप्ड दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। 57 किलोग्राम सब जूनियर में कीर्ति चौहान ने स्वर्ण पदक जीता।

जूनियर पुरुष वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु आर्य ने प्रथम, मुकेश गमेती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 59 किलोग्राम भार वर्ग में कुणाल सालवी ने प्रथम, भावेश सुथार ने द्वितीय एवं युवराज सिंह राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

66 किलोग्राम जूनियर वर्ग में मोहम्मद ओवेस रजा ने प्रथम, रविंदरपाल सिंह देवड़ा ने द्वितीय एवं पिंटू गमेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 66 किलो जूनियर इक्विप्ड वर्ग में जयेश कामोया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 74  किलोग्राम जूनियर वर्ग में दिलखुश गर्ग ने प्रथम, चिराग हासिजा ने द्वितीय एवं वेदांत दुर्गावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 74 किलोग्राम जूनियर इक्विप्ड वर्ग में चिराग हासिजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

83 किलोग्राम जूनियर वर्ग में दिलावर सिंह ने प्रथम, मितांशु सेन ने द्वितीय एवं सैयद लारिब अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 83 किलो जूनियर इक्विप्ड वर्ग में मितांशु सेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।93 किलो भार वर्ग में देवेंद्र नागदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि शिवम पांडे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 105 किलोग्राम जूनियर वर्ग में मोहम्मद फहीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में रीया मोची ने प्रथम स्थान एवं मानसी रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 47 किलो इक्विप्ड वर्ग में मानसी रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम जूनियर वर्ग में कीर्ति चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ मेसी ने प्रथम, मोहित भट्ट ने द्वितीय एवं कुणाल सालवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 59 किलोग्राम इक्विप्ड वर्ग में मोहित भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 66 किलोग्राम भार में दीपक मेघवाल ने प्रथम स्थान, 74 किलोग्राम भार वर्ग में देवेंद्र ने प्रथम, विपुल शर्मा ने द्वितीय एवं आनंद सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 74 किलोग्राम सीनियर इक्विप्ड वर्ग में सूरज गहलोत ने प्रथम स्थान, 83  किलोग्राम सीनियर वर्ग में दिलावर सिंह ने प्रथम, विक्रम सिंह चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

93 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में विशाल प्रजापत ने क्लासिक एवं इक्विप्ड दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 105  किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद फहीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर महिला वर्ग में 63 किलोग्राम वर्ग में भाग्यश्री ने प्रथम एवं 84 किलो से अधिक भार वर्ग में क्लासिक एवं इक्विप्ड दोनों वर्गों में दिशा सिसोदिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मास्टर वर्गों के हुए मुकाबले में 74 किलोग्राम मास्टर वन में सूरज गहलोत ने प्रथम, 74 किलोग्राम मास्टर टू वर्ग में राहिल अहमद ने प्रथम, 74 मास्टर फोर वर्ग में हरीश चावला ने इक्विप्ड एंड क्लासिक दोनों में प्रथम, 83 किलोग्राम मास्टर फोर वर्ग में ओम सिंह चौहान ने क्लासिक एवं इक्विप्ड दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 105  किलोग्राम मास्टर वन में विजय हासिजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर जिला सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर टीम का चयन किया जाएगा, चयनित टीम फलोदी में 26 से 27 सितम्बर तक आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भाग लेगी।

जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश श्रीमाली थे, विशिष्ट अतिथि खेल अधिकारी चित्तोड़गढ़ गिरधारी सिंह चौहान, खिलाड़ी भूपेंद्र व्यास, जिला पावरलिफ्टिंग संघ के चेयरमैन चंद्रेश सोनी, ब्राह्मण समाज के युवा नेता दिलीप श्रीमाली एवं जिला क्रीड़ा परिषद की पर्यवेक्षक धापू लोहार थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू ने की । प्रारंभ में खिलाड़ी जयेश कामोया, प्राची सोनी, मितांशु सेन एवं बुशरा सुल्ताना ने आगुन्तक अतिथियों का उपरणा पहनाकर स्वागत किया।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News