उदयपुर के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, फतेह स्कूल में 15 दिन की फ्री हॉकी ट्रेनिंग

 | 
फतेह स्कूल उदयपुर में आयोजित होने वाला 15 दिवसीय निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर

Udaipur Times, Sports Update:  2 जून 2026। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के आदेशानुसार 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी खेलकूद प्रशिक्षण शिविर 6 से 20 जून तक पीएम श्री राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजपोल के खेल मैदान पर आयोजित होगा। Sports Update

उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) डॉ. लक्ष्मण दास वैष्णव के निर्दशानुसार प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष से कम होनी चाहिए तथा कक्षा 6 से 11 का नियमित अध्ययनरतविद्यार्थी होना आवश्यक है। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। Udaipur Hockey Camp

शिविर प्रभारी डॉ धर्मेंद्रसिंह शक्तावत ने बताया कि शिविर में 18 छात्र खिलाड़ी एवं 18 छात्रा खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। फतह स्कूल के प्रधानाचार्य गजेंद्र आवोत ने बताया खिलाड़ी अपने आवेदन 3 जून तक पीएम श्री राजकीय फतेह उ.मा.वि. के महाराणा प्रताप केंद्रीय खेल कक्ष मैं जमा करवा सकते हैं। Sports Update

उक्त प्रशिक्षण हॉकी कोच दिग्विजय सिंह राणावत व उनकी टीम द्वारा प्रातः कालीन व सायंकालीन सत्र में दिया जाएगा साथ ही पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षार्थियों को नियमानुसार खेल किट एवं दैनिक भत्ता देय होगा। Udaipur Hockey Camp

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News