उदयपुर मार्कोस एकेडमी के खिलाड़ियो का नेशनल गेम्स 2021 में जबरदस्त प्रदर्शन

दी असोसिएशन फ़ॉर ट्रेडिशनल यूथ गेम्स एन्ड स्पोर्ट्स इंडिया के तत्वावधान में आयोजित चौथे नेशनल गेम्स 2021 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मार्कोस अकादमी उदयपुर के खिलाडियों ने सात पदक अपने नाम किये...

 | 
udaipur students medals national martial arts games marcos martial arts academy udaipur martial arts training in udaipur

उदयपुर- मार्कोस मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियो ने नेशनल गेम्स में सात मैडल पर अपना कब्जा कर मेवाड़ के नाम रोशन किया।

मार्कोस एकेडमी के निदेशक रेन्शी मांगीलाल सालवी ने बताया कि दिनांक 23 से 25 जुलाई तक गुजरात राज्य के ध्रोल में दी असोसिएशन फ़ॉर ट्रेडिशनल यूथ गेम्स एन्ड स्पोर्ट्स इंडिया के तत्वावधान में आयोजित चौथे नेशनल गेम्स 2021 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मार्कोस अकादमी उदयपुर के खिलाडियों ने सात पदक अपने नाम किये।

udaipur students medals national martial arts games marcos martial arts academy udaipur martial arts training in udaipur

इस प्रतियोगिता में 1000 से अधिक खिलाड़ियो ने शिरकत की, जिसमे क्रमशः रुक्मणी लौहार ने हर बार की तरह अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए सीनियर छात्रा वर्ग में छत्तीसगढ़ की प्रतिद्वंद्वी को हरा कर ताईक्वांडो में गोल्ड मैडल व मोनल सेन ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जूनियर छात्रा वर्ग में प्रियंजली कंवर ने कराटे में गोल्ड मैडल व जूनियर छात्र वर्ग में किकबॉक्सिंग की प्रतियोगिता में प्रिंशल आचार्य, जतिन पटेल, देवेश डांगी ने सिल्वर मेडल व अली सलूम्बरवाला ने ब्रॉन्ज़ मैडल प्राप्त कर मेवाड़ का नाम गौरान्वित किया।

टीम के उदयपुर लौटने पर माँ आशापुरा संगठन के संस्थापक चेतन सोनी व अन्य पदाधिकारी श्याम पालीवाल दीपेश साहू कमलेश जोशी अम्बेवाहिनी से वृंदा सोनी कोमल सोनी ने खिलाड़ियो को ओपडना ओढा कर उनका हौसला बढ़ाया व चेतन सोनी ने आने वाले समय मे संगठन की ओर से बच्चों को बेहतरीन सुविधायें देने का आश्वासन दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News