सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी चयन ट्रायल 1 नवंबर को

चयन ट्रायल महाराणा भूपाल स्टेडियम, गाँधी ग्राउंड उदयपुर में होगा 
 | 
Udaipur kabaddi selection trial

उदयपुर 24 अक्टूबर 2025। ज़िला कबड्डी संघ उदयपुर के तत्वावधान में दिनांक 1 नवंबर 2025 शनिवार को महाराणा भूपाल  स्टेडियम गाँधी ग्राउंड उदयपुर पर उदयपुर ज़िला सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन होगा l 

यह जानकारी देते हुए जिला कबबड़ी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि चयन ट्रायल में उदयपुर के मूल निवास खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे l ट्रायल में 16 वर्ष तक की आयु के खिलाडी भाग ले सकते है जिनको अपने साथ मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र दसवी या आठवी बोर्ड की अंक तालिका की फोटो प्रति प्रतियोगिता स्थल पर जमा करानी होगीl ट्रायल में भाग लेने वाले बालक वर्ग के खिलाडी का अधिकतम वजन 60 किलो एवं बालिका वर्ग के खिलाडी का वजन अधिकतम 55 किलो होना चाहिये l  

आयोजन सचिव जालम चंद जैन ने बताया कि चयन ट्रायल प्रतियोगिता के आधार उदयपुर सब जूनियर बालक एवं बालिका कबबड़ी टीम का चयन किया जायेगा जो की जयपुर में 4 से 7 नवंबर तक आयजित होने वाली 35 वी राजस्थान राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी l