राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी उदयपुर की नन्ही तैराक विधि

विधि ने जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य टीम में अपनी जगह बनाई है

 | 
swimmer vidhi

उदयपुर, 1 जनवरी 2024। ज़िले के बड़गांव स्थित महात्मा गांधी अंगेजी माध्यम राजकीय विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा विधि सनाढ्य 3 जनवरी से दिल्ली में आयोजित अंडर 14 तैराकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। 

विद्यालय की शिक्षिक लता गहलोत ने बताया कि उदयपुर की नन्ही तैराक विधि ने जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य टीम में अपनी जगह बनाई है। 

संस्था प्रधान वन्दना गिलुण्डिया ने छात्रा की इस उपलब्धि के लिए उपरना ओढ़ाकर उसका सम्मान किया और राष्ट्र स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गौरवान्वित करने का आशीर्वाद दिया है। स्कूल के सभी सदस्यों ने विधि को बधाई दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News