उदयपुर टेबल टेनिस संघ के चुनाव सम्पन्न

जयंत गुप्ता अध्यक्ष, दीपक डांगी सचिव एवं अवनीश कुमावत कोषाध्यक्ष चुने गये

 | 

उदयपुर। जिला उदयपुर टेबल टेनिस संघ के चुनाव वैकुंठा स्पोर्ट अकैडमी में सम्पन्न हुए। जिसमें जयंत गुप्ता अध्यक्ष,दीपक डांगी सचिव एवं अवनीश कुमावत कोषाध्यक्ष चुने गये।

चुनाव अधिकारी कुलदीप एवं राजस्थान टेबल टेनिस संघ के हितेश भंडारी ने उक्त घोषणा करते हुए बताया कि उपरोक्त कार्यकारिणी के अतिरिक्त कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें संरक्षक तुषार मेहता, उपाध्यक्ष पद पर भीमराज पटेल, दिव्या गौतम, विक्रमादित्य चौपला, सहसचिव तरुण वर्मा, विशाल, तकनीकी अधिकारी महिमा कोठारी’ को नियुक्त किया गया।

शीघ्र ही उदयपुर में डिस्टिक ,चौंपियनशिप और भी बहुत कुछ आयोजन इस संघ के द्वारा किए जाने की घोषणा की थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News