उदयपुर टीम की बड़ी जीत: राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में 7 गोल्ड, मानव सोनी बने ‘स्ट्रॉन्ग मैन’
Udaipur Times, Sports Update: 27 मई 2026। भीलवाड़ा में हाल ही में संपन्न हुई राजस्थान राज्य स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग व इंक्लाइन बैंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 गोल्ड मेडल व 1 कास्य पदक अपने नाम किये।
जिला संघ के सचिव शेखर शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राजस्थान के सचिव चंद्रेश सोनी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उदयपुर टीम पहुचने पर राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष प्रमोद सामर ने सभी खिलाड़ियो का ओपरना एवम मेडल पहनाकर स्वागत किया। Sports Update
सब जूनियर वर्ग में मानव सोनी ने सबसे अधिक भार उठाकर स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया व इस प्रतियोगिता में टीम के बाकि खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर उदयपुर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर 60 किलो वर्ग में ईशांत पालीवाल 1 कांस्य पदक, 68 किलो वर्ग में चित्रांश गनछाल 1 स्वर्ण पदक, जूनियर 85 किलो वर्ग में सुमित सालवी 1 स्वर्ण पदक, सीनियर 76 किलो वर्ग में प्रशांत लोधा 1 स्वर्ण पदक, 95 किलो वर्ग में कप्तान पियूष सुथार ने 1 स्वर्ण पदक, मास्टर प्रथम में 76 किलो वर्ग में वैभव जैन 1 स्वर्ण पदक, मास्टर द्वितीय में 68 किलो वर्ग में सोहन नलवाया 1 स्वर्ण पदक व मास्टर चतुर्थ में हरीश चावला ने 1 स्वर्ण पदक अपने नाम किये। Sports Update
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक खिलाडी मिहिर सोनी, जयपुर के पवन कमावत, भीलवाड़ा के मुकेश, उदयपुर के पियूष सुथार, प्राची सोनी आदि ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। उक्त प्रतियोगिता के आधार पर राजस्थान टीम का चयन किया जायेगा जो आगामी छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय वेस्ट जोन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
