उदयपुर टीम ने पॉवरलिफ्टिंग में 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीता
उदयपुर 29 अप्रैल 2026। बीकानेर के चिरंजीवी कुंज सभागार में संपन्न हुई 45वीं राजस्थान राज्य जूनियर एवं 23वी राजस्थान राज्य सब जूनियर इकयुप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण , दो रजत एवं एक कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते।
ज़िला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 59 किलोग्राम सब जूनियर भार वर्ग में रूपेश बरांडा ने तीन नए राज्य कीर्तिमान बनाते हुए कुल 507.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l 74 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में जयेश कामोया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 625 वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l 74 किलोग्राम मास्टर टू भार वर्ग में सोहनलाल नलवाया ने स्वर्ण पदक जीता l वही 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में भाग लेते हुए रूपेश बरांडा ने रजत पदक जीत अपने लिये दूसरा पदक जीता l
महिला वर्ग में 43 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में मानसी रावत ने कुल 265 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीताl 47 किलोग्राम सब जूनियर भार वर्ग में हंसिका कामोया ने कांस्य पदक जीता l 59 किलो जूनियर वर्ग में युवराज सिंह एवं 83 किलो भार जूनियर वर्ग में मितांशु सेन का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा l
इस तरह उदयपुर टीम ने तीन स्वर्ण , दो रजत एवं एक कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीते l उदयपुर टीम के कोच खिलाड़ी गौरव साहू थे एवं महिला टीम की कोच राष्ट्रीय चैंपियन नीलम डांगी थी।
उदयपुर टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव एवं पूर्व खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के सचिव मुकेश जैन, राजस्थान स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी, खिलाडी भूपेंद व्यास सहित कई खेल संघो के पदाधिकारीयो ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #RajasthanSports #UdaipurSports #Powerlifting #PowerliftingIndia #IndianAthletes #StrengthSports #FitnessIndia #GymLifeIndia #SportsAchievement #GoldMedal #SilverMedal #BronzeMedal #Champions #YouthSports #FitIndia #AthleteLife #SportsNewsIndia #Bikaner #IndiaSports #FitnessMotivation #StrengthTraining
