उदयपुर टीम ने 5 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते

राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग

 | 
powerlifting

उदयपुर 20 मार्च 2023। जोधपुर में संपन्न हुई 11वीं राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने पांच स्वर्ण, चार रजत व दो कांस्य पदक जीते। 

यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि सीनियर वर्ग में हिमांशु खोखावत ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए रजत पदक जीता। 76 किलोग्राम महिला भार वर्ग में प्राची खूबचंदानी ने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि प्राची ने मास्टर वन महिला वर्ग में भी भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीता। 

84 किलोग्राम भार वर्ग में राजकुमारी यादव ने सीनियर वर्ग में भाग लेते हुए कुल 295 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। वही 74 किलोग्राम मास्टर टू  वर्ग में भूपेंद्र कुमार व्यास में स्वर्ण पदक जीता। 83 किलोग्राम मास्टर थ्री भार वर्ग में दिनेश व्यास में स्वर्ण पदक जीता। 83 किलोग्राम मास्टर फोर वर्ग में  हरीश चावला ने स्वर्ण पदक जीता। 

93 किलोभार मास्टर थ्री वर्ग में ओम सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 93 किलोग्राम मास्टर वन में आनंद भारद्वाज ने 465 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। 74 किलोग्राम मास्टर थ्री वर्ग  में अब्दुल हाफिज में रजत पदक जीता। 69 किलोग्राम मास्टर वन महिला वर्ग में पायल नलवाया रजत पदक जीता। इस तरह उदयपुर टीम ने 5 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते। सभी पदक विजेता खिलाडियों को राज्य संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बधाई दी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News