राजस्थान राज्य अंडर-13 शतरंज चयन प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सभी विजेता खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करने के पात्र होंगे
 | 
राजस्थान राज्य अंडर-13 शतरंज चयन प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 

 

UdaipurTimes, July 27, 2026 | Chittaurgarh News: राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2026 के लिए राजस्थान राज्य अंडर-13 (बालक एवं बालिका वर्ग) चयन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उदयपुर के रिशान जैन ने साढ़े छह अंकों के साथ पूरे टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया और चैंपियन बनते हुए ₹2,500 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी जीती। वहीं अंडर-7 आयु वर्ग में उदयपुर के रामनीक सिंह सलूजा ने साढ़े चार अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर ₹250 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता का आयोजन चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ द्वारा महेश भवन, प्रताप नगर, गुरुद्वारे के पास, चित्तौड़गढ़ में 25 व 26 जुलाई 2026 को किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के होनहार बाल एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें उदयपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक और ट्रॉफियां अपने नाम कीं। Udaipur Local News

बालिका वर्ग में उदयपुर की बेटियों ने भी परचम लहराया। विहाना कोठारी (अंडर-11 वर्ग की खिलाड़ी) ने छह अंकों के साथ ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त कर ₹1,500 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी जीती।

अंडर-9 आयु वर्ग में उदयपुर की प्रिशा कटारिया ने पांच अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹250 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी जीती, तथा अंडर-7 आयु वर्ग में विहाना गोखरू ने साढ़े तीन अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹250 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी अपने नाम की। Local News from Udaipur

लोरिशा कोठारी ने साढ़े पांच अंकों के साथ छठा स्थान तथा परिधि लोढ़ा ने पांच अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल करते हुए दोनों ने ₹250-₹250 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी अर्जित की।

उदयपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ज़िला शतरंज संघ की नवीन कार्यकारिणी की और से बधाइया दी गई। सभी विजेता खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करने के पात्र होंगे।