उदयपुर के विनोद साहू बने भारतीय पावरलिफ्टिंग टीम के कोच
एशियन चैंपियनशिप के दौरान विनोद साहू अन्तर्राष्ट्रीय रेफ़री एवं जूरी भी रहेंगे
उदयपुर 1 अक्टूबर 2025। हांगकांग के क्वीन एलिजाबेथ स्टेडियम में दिनांक 8 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एशियन सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के पावरलिफ्टिंग कोच विनोद साहू को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है l
राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि विनोद साहू उदयपुर से 6 अक्टूबर को दिल्ली के लिये रवाना होंगे l जहाँ से वो भारतीय टीम के 25 सदस्यीय पुरुष एवं महिला टीम के साथ 7 अक्टूबर को कैथे पैसिफिक एयरलाइंस से हांगकांग के लिए रवाना होंगे l पांच दिवसीय इस एशियन चैंपियनशिप के दौरान विनोद साहू अन्तर्राष्ट्रीय रेफ़री एवं जूरी भी रहेंगे l साहू वर्तमान में पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष एवं तकनीकी समिति के संयोजक भी है l
श्रीमाली ने बताया कि विनोद साहू पूर्व में भी कई बार भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं l पूर्व में वह पोलैंड में हुई विश्व जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, दुबई में हुई एशियन बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप व उदयपुर, केरल एवं देहरादून में आयोजित हुई एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम के कोच एवं टीम मेनेजर रह चुके है।
वर्तमान में उनके पुत्र गौरव साहू पावरलिफ्टिंग के खिलाड़ी है, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत देश का नाम रोशन किया हैं। विनोद साहू को भारतीय टीम का कोच नियुक्त होने पर राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ देवेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, खिलाडी चंद्रेश सोनी, माला सुखवाल, राजकुमारी यादव, भूपेंद्र व्यास, दिव्यांश सोनी, पूर्व ज़िला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, ज़िला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष भूषण श्रीमाली, उदयपुर ज़िला ओलम्पिक संघ के सचिव जालम चंद जैन, उदयपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुखलाल साहू सहित कई खिलाडियों एवं पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाये दी हैl
