राज्य पॉवरलिफ्टिंग में उदयपुर को पांच पदक
उदयपुर,6 अप्रैल 2026। अलवर के सुंदरम मैरिज गार्डन सभागार में संपन्न हुई 14वी राजस्थान राज्य जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत एवं दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते l
ज़िला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 57 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में माही चौहान ने कुल 307.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l 66 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में जयेश कामोया ने 527.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक, वही 63 किलो सब जूनियर भार वर्ग में माही मीणा ने 265 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता l
59 किलो सब जूनियर बालक वर्ग में रुपेश बरांडा ने 412.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक एवं 63 किलो सब जूनियर बालिका वर्ग में धानी साहू ने 207.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l
इस तरह उदयपुर टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत एवं दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते l प्रतियोगिता में उदयपुर टीम के दिव्यांश साहू, मानव सोनी एवं लक्षित कुमावत ने भी अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया l
राज्य प्रतियोगिता के दौरान एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता एवं विश्व सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले उदयपुर के खिलाडी गौरव साहू का पुरस्कार वितरण समारोह में जिला पावरलिफ्टिंग संघ अलवर द्वारा 5100 रूपये नकद एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l
राज्य प्रतियोगिता में पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉक्टर देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, जिला ओलंपिक संघ के सचिव मुकेश जैन एवं राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी सहित कई खेल संघो के पदाधिकारीयो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l उदयपुर टीम के मेनेजर विनोद साहू एवं टीम के कोच गौरव साहू थे l
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
