राज्य पावरलिफ्टिंग में उदयपुर का दमदार प्रदर्शन, 6 पदक जीते

45वीं राजस्थान राज्य सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
 | 
Udaipur Powerlifter

 

Udaipur Times, Sports News: 14 जुलाई 2026। अजमेर के सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट सभागार में संपन्न हुई 45वीं राजस्थान राज्य सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत एवं चार कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते l Sports News

जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 59 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभदीप मैसी ने कुल 497.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l वही 74 किलोग्राम भार वर्ग में जयेश कामोया ने 625 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l 83 किलो भार वर्ग में कप्तान मितांशु सेन ने कुल 635 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l जबकि 93 किलो भार वर्ग में विशाल प्रजापत ने 660 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l Sports News

महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी रावत ने कुल 280 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता l 84 किलो से अधिक भार वर्ग में दिशा सिसोदिया ने कुल 342.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता l प्रतियोगिता में 105 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ एवं 74 किलो भार वर्ग में  वेदांत दुर्गावत ने भी अपने अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया l इस तरह उदयपुर सीनियर टीम ने कुल 6 पदक जीतकर राज्य सीनियर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया l  Sports News

उदयपुर सीनियर टीम के कोच गौरव साहू थे , वही टीम मैनेजर विनोद साहू थे l उदयपुर टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, खिलाडी चंद्रेश सोनी, भूपेंद्र व्यास, पूर्व खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, जिला ओलम्पिक संघ के संरक्षक जालम चंद जैन सहित कई खेल प्रेमियों ने पदक विजेता खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी है l   Sports News


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News